ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विशाल मिश्रा के सॉन्ग "तू भी सताया जाएगा" में नजर आएंगे जैस्मीन भसीन और अली गोनी

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

बिगबॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके अली गोनी और जैस्मीन भसीन जब से बिगबॉस घर से बाहर आएं है दोनों लगातार चर्चा में बने हुए है, वहीं इनके प्यार के चर्चे हर तरफ हो रहीं हैं। और अक्सर ही दोनों को साथ में देखा जाता है। अली और जैस्मीन के फैंस भी दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और ऐसे में अपने फैंस के लिए दोनों जल्द ही एक जबरदस्त सरप्राइज लेकर आ रहें हैं। 
 
अली और जैस्मीन की क्यूट जोड़ी जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है, जिसका टाइटल "तू भी सताया जाएगा" है। गाने के फर्स्ट लुक पोस्टर को इस कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर किया है। पोस्टर देखने में बड़ा ही धांसू लग रहा है। 
 
पोस्टर शेयर करते हुए जैस्मिन ने कैप्शन दिया, "और इंतजार खत्म हुआ। #तू भी सताया जाएगा 27 अप्रैल को @vyrloriginals के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर सुबह 11 बजे रिलीज होगा।" इसी कैप्शन के साथ अली ने अपने सोशल मीडिया पर गाने के फर्स्ट लुक पोस्टर को रिवील करते हुए फैंस से गाने को लेकर उनकी उत्सुकता पूछी है। 
 
"तू भी सताया जाएगा" सॉन्ग के सिंगर और कंपोजर विशाल मिश्रा है, जबकि लिरिक्स विशाल मिश्रा के साथ कौशल किशोर ने मिलकर लिखें हैं। इम म्यूजिक वीडियो को नवजीत भुट्टर ने डायरेक्ट किया है। 
 
गाने के फर्स्ट लुक पोस्टर की बात करें तो इसमें जैस्मीन लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आ रहीं हैं और अली ब्लैक कलर की शेरवानी पहने दिखाई दे रहें हैं। गाने के पोस्टर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। 
 
गौरतलब है कि अली और जैस्मीन का एकसाथ यह दूसरा म्यूजिक वीडियो है, इससे पहले दोनों एकसाथ टोनी कक्कड़ के सॉन्ग "तेरा सूट" में नजर आ चुके हैं। दर्शकों ने इस गाने को बेहद पसंद किया था और इसे सुपरहिट बना दिया था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.