ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'हम जल्द ही कोरोना के खिलाफ इस जंग को जीतकर पार कर जाएंगे' , सोनू निगम

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

आज देश भर में कोरोना के केस बढ़ रहे है और ऐसे में आज देश एक जुट होकर इस लड़ाई को लड़ रहा है। आज हर इंसान बिना किसी भेदभाव के एक दूसरे की मदद कर रहा है। ऐसे में कई लोग समाज की सेवा के लिए सामने आ रहे है। सिंगर सोनू निगम ने एक ऑक्सीजन बैंक और आइसोलेशन सेंटर का इनॉग्रेशन किया जिसे कोविड -19 पेशेंट के परिवार वालो के लिए बनाया गया है। इस ऑक्सीजन बैंक का आयोजन मनोज कोटक ने किया और यहाँ पार सोनू निगम ने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत। 
 
देश में कोरोना को लेकर स्थिति पर बात करते हुए सोनू ने कहा, "आज जब हर दिन कोरोना केस बढ़ रहे है तो देश का हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के सामने आकर एक दूसरे की मदद कर रहा है। सब लोग देश से इस महामारी को ख़त्म करना चाहते है। "
 
ऑक्सीजन बैंक की फैसिलिटी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "यह फैसिलिटी हाई रिस्क पेशेंट्स के लिए है। यहाँ पर ऑक्सीजन सिलिंडर है जिन्हे निशुल्क ही पेशेंट को दिया जाएगा जिन्हे इसकी जरुरत होगी। हम आशा और प्रार्थना करते है की इनकी जरुरत किसी को ना पड़े और सब जल्द ही ठीक हो जाए। "
 
लोगों को एडवाइस देते हुए उन्होंने कहा, "आज सबसे ज्यादा जरुरत है कि देश का हर व्यक्ति जल्द से जल्द वैक्सीनेशन ले। कुछ लोग है जो मास्क नहीं पहन रहे है ,सोशल डिस्टन्सिंग फॉलो नहीं कर रहे है। ऐसे वक़्त में हम सबको रेस्पोंसिबल होना पड़ेगा। "
 
उन्होंने आगे बताया, "मैं जानता हूँ की देश आज  सिचुएशन में है। लेकिन हम भारतीय आज तक हर समस्या का समाधान ढूंढ़ते आये है। हम जल्द ही कोरोना के खिलाफ इस जंग को जीतकर पार कर जायेंगे। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.