ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

"हम बतौर नागरिक पर्यावरण को बचाने की अपनी जिम्मेदारी भूल जाते है ",अभिषेक बच्चन

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

June 18, 2021

 

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में बी एम सी के 'बी  ट्री पैरेंट मेगा वृक्ष कैंपेनमें पार्टिसिपेट किया और एक नीम के पौधे को अडॉप्ट किया। यहां उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन से इस इनिशिएटिव को लेकर बातचीत की और कहा, "मैं बी एम सी को बधाई देना चाहूंगा इतना अच्छा काम करने के लिए। विश्वास मोटे द्वारा यह इनिशिएटिव 'अडॉप्ट  ट्रीकाफी सराहनीय है। साइक्लोन की वजह से शहर भर में पेड़  गिर गए। हम सबको आगे बढ़कर नए पेड़  लगाने चाहिए और उन्हें  अडॉप्ट करके उनकी   देखभाल करनी चाहिए।हमें  मुंबई को फिर से हरा भरा बनाने का जिम्मा अपने ऊपर लेना चाहिए।

 

उन्होंने आगे कहा, "हम बी एम सी और हमारे फ्रंट लाइन वर्कर के काम को सराहना भूल जाते है। पिछले डेढ़ साल से ये लोग निरंतर हमारे लिए काम में जुटे हुए है। बी एम सी की और से इनिशिएटिव बहुत कमाल का है “

 

जब उनसे पूछा गया इस सोशल कॉज के साथ जुड़ने की इंस्पिरेशन उन्हें कहा से मिलीइसपर उन्होंने कहा, "मैं इसको सोशल कॉज नहीं कहना चाहूंगा। यह नागरिक के तौर पर हमारी सिविक ड्यूटी है। सोशल कॉज वह होता है जिसके साथ चैरिटी जुडी होती है। लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है। पेड़ लगाने से हमारा पर्यावरण और बेहतर होगा.”

 

उन्होंने कहा, "हम हमेशा यही सवाल करते है कि सरकार हमारे लिए क्या कर रही है लेकिन हम बतौर नागरिक  पर्यावरण  को बचाने की अपनी जिम्मेदारी भूल जाते है। हमे सबको आगे बढ़कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। “

 

फिल्म इंडस्ट्री काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है ,इसपर उन्होंने कहा, "यह कहना सही नहीं होगा की सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही है। यह समय सबके लिए बहुत मुश्किल है। ऐसे बुरे वक़्त में , इंसानियत को ही आगे आना होगा। इसलिए हमे एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। “

 

वर्कफ़्रंट पर अभिषेक अबबॉब बिस्वासमें नजर आएंगे जिसे दिया अन्नपूर्णा घोष ने डायरेक्ट किया है। इसके साथ साथ वह सोशल कॉमेडी फिल्म 'दसवीं में भी नजर आएंगे जिसे तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.