कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित फिल्म वेलकम टू द जंगल का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है और इसके साथ ही मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज़ डेट भी कन्फर्म कर दी है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस खासतौर पर इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें फिल्म की पहली झलक ट्रेलर के रूप में देखने को मिलेगी।
पोस्टर में अक्षय कुमार पूरी टीम को लीड करते नजर आ रहे हैं। जंगल के बीच सर्वाइवल गियर, चेतावनी वाले साइनबोर्ड और चारों तरफ मची अफरातफरी यह संकेत देती है कि इस बार कॉमेडी का स्तर पहले से भी ज्यादा बड़ा और पागलपन भरा होने वाला है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “खतरा एकदम असली है और बेवकूफ... बेकाबू। #WelcomeToTheJungle ट्रेलर कल आएगा।” इस एक लाइन ने ही दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।
वेलकम टू द जंगल लोकप्रिय वेलकम फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसी, कन्फ्यूजन और एडवेंचर से भरपूर सफर पर ले जाने वाली है। फिल्म को फिरोज़ ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, जो लंबे समय से इस फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाने की तैयारी में थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी पुलिस अधिकारियों जय बख्शी और संध्या के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राज सोलंकी नाम के एक खतरनाक अपराधी की तलाश में हैं। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कुछ निजी रिश्तों और चौंकाने वाले खुलासों की वजह से पूरा मिशन गड़बड़ा जाता है। यहीं से शुरू होता है कॉमेडी, एक्शन और गलतफहमियों का ऐसा सिलसिला जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगा।
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे सितारों से सजी यह मल्टीस्टारर फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अब सभी की नजरें कल आने वाले ट्रेलर पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर बनने की राह पर वेलकम टू द जंगल कितनी मजबूत शुरुआत करती है।