ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कंगना रनौत द्वरा टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाए गैंगरेप के आरोप को पश्चिम बंगाल पुलिस ने ग़लत ठहराया।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और ट्वीट को लेकर विवादों में रहती है। कंगना के ट्वीट्स अधिकतर ट्रेंड होते नजर आए हैं। इसी बीच हाल ही में पश्चिम बंगाल की राजनिती और चुनावी मामलों पर कंगना अपनी राय देती दिखी थी। हालांकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जीत हासिल नहीं की वहीं आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद की शपथ ममता बनर्जी ने लेते हुए बंगाल की सत्ता जीती।
 
इन्हीं चुनावों के दौरान कई हिंसा के मामले भी सामने आते दिखे थे। इसी पर कंगना रनौत ने हाल ही में ट्वीट करके टीएमसी पर बड़ा आरोप लगाया था। ट्वीट में कंगना ने बीजेपी कार्यकर्ता के साथ हुए रेप की बात कही थी। कंगना का कहना था कि टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ता से गैंगरेप किया है। इंदिरा गांधी ने 39 बार आपातकाल लगाया और इंदिरा का कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया...भारत को इस बात की परवाह नहीं है कि आप क्या सोचते हैं, यह गवार खून प्यासे राष्ट्र प्रेम मोदी जी की भाषा नहीं जानता, उन्हें डंडा चाहिए।
 
कंगना के इस ट्वीट पर कई खबरें बनती दिखी थी। वहीं टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर सवाल भी उठते दिखे। और अब कंगना की इस खबर को पूरी तरह से नकारते हुए पश्चिम बंगाल की पुलिस ने अपनी बात रखी। पुलिस का कहना है कि..यह फेक न्यूज हैं.. हमने बीजेपी कार्यकर्ताओं से इसकी पुष्टि की और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है..सोशल मीडिया पर जो खबरें फैलाई जा रही है वह बिल्कुल बेबुनियाद हैं..'
 
वहीं अब कंगना के इस खबर को पूरी तरह से नाकरा गया। बता दें कि, ट्विटर ने कंगना के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले भी कई बार कंगना के अकाउंट को सस्पेंड करने की खबर आती दिखी थी। पर अब कंगना के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है वहीं इसपर बहुत से मीम्स भी बन रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.