ताजा खबर
Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स   ||    गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले   ||    Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान   ||    France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Vide...   ||    जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का, किंग चार्ल्स करेंगे महिला को सम्मानित   ||    भारत ज‍िंदाबाद के नारे लगे, तो टेंशन में आया पाक‍िस्‍तान, PoK के ल‍िए जारी क‍िया फंड   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें ईंधन के लेटेस्ट रेट   ||    आधार सेंटर ढूंढना हुआ और आसान, भुवन आधार पोर्टल पर फॉलो करें स्टेप्स   ||    PM मोदी ने किया है NSC में निवेश; आप भी कर सकते हैं इन्वेस्ट, जानें- क्यों है यह स्कीम फायदे का सौदा...   ||    नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अप्लाई करने से किया इनकार   ||   

अपनी माता की जय करते हुए अनुपम खेर ने मां दुलारी को दी जन्मदिन की बधाईयां।

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 5, 2021

5 June 2021   बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मां दुलारी के कई सारे विडियो और तस्वीरों को शेयर करते दिखे हैं। जंहा अनुपम अपनी मां की बातों, कामों और उनकी सोच को साझा करते थे। अनुपम कई बार अपनी मां के लिए उनकी फेवरेट खीर बनाते भी दिखे हैं। और आज अपनी मां के जन्मदिन पर अपने परिवार संग खिंचवाई कई सारी तस्वीरों को अनुपम ने शेयर किया।

अनुपम इन तस्वीरों में अपनी मां के यंग ऐज की तस्वीरों के साथ-साथ अब तक की कई तस्वीरों को शेयर करते दिखे। इनमें से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में छोटे अनुपम को मां की गोद में देखा जा सकता है। अनुपम की इन खास तस्वीरों को कई सेलिब्रिटीज और फोलोअर्स भी पसंद कर रहे हैं। अनुपम ने इन्हीं तस्वीरों के बीच अपने मां-पापा और भाई संग खिंचवाई तस्वीरों को भी जोड़ा जंहा पूरा परिवार मुस्कुराता नजर आया।

इन तस्वीरों को शेयर कर अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा,' हैप्पी बर्थडे डियर माता!! आप 16 की थी जब आपकी शादी हुई और आपकी 17 साल की उम्र में मेरा जन्म हुआ।आप पूरे संसार की सबसे स्वाभाविक इंसान हैं।मेरी जिंदगी के जिन हिस्सों में आपकी मौजूदगी नहीं रहीं उसका अनुभव महसूस होता है। आप शान्ति से सभी की जरूरतों का ख्याल रखती है। भगवान आपको स्वास्थ और लंबी उम्र दे!! बाकी हम संभाल लेंगे। आप पहले बिट्टू और राजू की मां कहलाती थी पर अब हम दुलारी के बेटे कहलाते हैं... इससे ज्यादा गर्व की बात और क्या हो सकती है। आपकी हमेशा जय हो..'.

इस तरह के पोस्ट के साथ अनुपम ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाईयां दी। वर्कफ़्रंट पर, वह जल्द ही फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' में नजर आएंगे जिसके लिए उन्हें हाल ही में न्यू यॉर्क सिटी फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला। इसके साथ वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आएंगे। यह फिल्म कश्मीरी पंडितो की कहानी बताएगी की कैसे 1990 में उन्हें कश्मीर से निकाला गया था। वह  'द लास्ट शो' और 'मुंगीलाल रॉक्स' में भी नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.