ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

क्या 'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान और नागा चैतन्य की जोड़ी 'अंदाज़ अपना अपना' में आमिर-सलमान की तरह होगी मशहूर?

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 8, 2022

फिल्म निर्माता अद्वैत चंदन और लेखक अतुल कुलकर्णी ने 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और नागा चैतन्य के बीच सीन्स बढ़ा दिये हैं?

एक तरफ़ जहां दर्शक, विशेष रूप से आमिर खान के प्रशंसक 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वही फिल्म से जुड़ी यह नई जानकारी निश्चित रूप से प्रत्याशा और जिज्ञासा को और भी अधिक बढ़ा देगी। 

सूत्रों की माने तो फिल्म का पहला कट देखने के बाद, निर्माताओं ने आमिर खान और नागा चैतन्य की ऑन स्क्रीन जोड़ी और उनके अभिनय को इस हद तक पसंद किया है कि उन्होंने फिल्म में अभिनेताओं के बीच ओर सीन्स को शामिल करने का फैसला किया है। 

एक सूत्र ने बताया, "फिल्म का पहला रश देखने के बाद, विशेष रूप से आमिर और नागा के दृश्यों को देखने के बाद, जिस तरह से वे सामने आए हैं, उससे निर्माता आश्चर्यचकित रह गए हैं। सर्वसम्मति से, फिल्म निर्माता अद्वैत चंदन और लेखक अतुल कुलकर्णी को लगता है कि आमिर और नागा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक है और इसलिए उन्होंने म्युचुअली अभिनेताओं के अधिक दृश्यों को शामिल करने का फैसला किया जिससे फिल्म को और अधिक रोचक बनाने में फायदा होगा।" 

यह वाकई में सुनने में बेहद दिलचस्प लग रहा है! अगर सेट के सूत्रों की माने तो आमिर-नागा की जोड़ी कॉमेडी क्लासिक 'अंदाज़ अपना अपना' से आमिर-सलमान खान जोड़ी जितनी प्रसिद्ध हो सकती है। 

इस उम्मीद को और भी आगे बढ़ाते हुए, आमिर ने पिछले साल एक पगड़ी के साथ सरदार का लुक रीवील किया था, जिसे बेहद पसंद किया गया था। 

'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर खान नज़र आएंगी और इसे अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है, जिसमें प्रीतम का म्यूजिक और अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स हैं। यह फिल्म वायकॉम18 स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है। 

भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई, यह प्रेम कहानी प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है। 

'लाल सिंह चड्ढा' आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम 18 स्टूडियोज़ और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और 2022 में 14 अप्रैल को बैसाखी के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.