ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बप्पा के आने से घर का पूरा माहौल ही बदल जाता है- सुधांशु पांडेय

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 11, 2021

 
टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडेय का कहना है कि बप्पा के आगमन से घर का माहौल ही एकदम अलग हो जाता है। 10 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया गया, और इस खास दिन पर स्टारप्लस के शो अनुपमा के सेट पर भी काफी चहल-पहल देखने को मिली। 
 
शो के प्रोड्यूसर और पूरी एंड क्रू ने सेट पर बप्पा का भव्य स्वागत किया और बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना की। वहीं एक्टर सुधांशु पांडेय ने इस दौरान न्यूज़ हेल्पलाइन से बात करते हुए बताया कि वह करीब 20-22 सालों से बप्पा को अपने घर लाते हैं और बप्पा के घर में आगमन से घर का पूरा माहौल ही अलग हो जाता है।
 
सुधांशु ने कहा, "घर का माहौल बहुत अलग हो जाता है। एक अलग ही एनर्जी रहती है, और वह एनर्जी हमारे मन से आती है या बप्पा के आने से आती है वो मुझे नहीं पता। लेकिन उस एनर्जी की वजह से डेढ़ दिन आप सब भूल जाते हैं। सबके मन में एक उल्लास रहता है। ऐसी फीलिंग जब बप्पा घर आते हैं और डेढ़ दिन हमारे साथ रहते हैं सिर्फ तभी आती हैं।"
 
"घर पर बहुत से लोग आतें है, फैमिली आती है। लेकिन आज के समय में कोविद प्रोटोकॉल की वजह से हम गेस्ट को नहीं बुला रहें हैं। लेकिन इस सेलिब्रेशन में फैमिली साथ रहती है, हम साथ में पूजा-अर्चना करते हैं भोग लगाते हैं और साथ खाते है तो यह फीलिंग ही अलग होती है। घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव रहता है।"
 
गणपति बप्पा के आगमन के बारे में बात करते हुए सुधांशु ने कहा, "आज सुबह मैंने पहले अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया, उनकी पूजा पाठ की। फिर मैं सेट पर आया और काम शुरू किया और अब यहाँ पर भी बप्पा का स्वागत कर रहा हूँ। जब भी बप्पा आते हैं तो ये जो एक पीरियड होता है जब आपको दुनिया के हर दुख दर्द से मुक्ति मिल जाती है। दिल में बहुत ही खुशी रहती है कि बप्पा आ गएं है। ऐसा महसूस होता है कि बप्पा सचमुच आ गएं है। मुझे ऐसा लगता है कि बप्पा की मुझपर बहुत ही बड़ी कृपा है।"

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.