ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

यामी गौतम ने उरी डायरेक्टर संग रचाई गुपचुप शादी

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 5, 2021

5 जून 2021
 
एक्ट्रेस यामी गौतम ने बीते शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया। यामी ने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हर तरफ उस तस्वीर की चर्चा हो रहीं हैं, और हर कोई उन्हें बधाइयाँ दे रहा है। यहाँ तक की उस तस्वीर को देखकर यामी के कई फैंस का दिल भी टूट गया। 
 
दरअसल बात ये है कि यामी ने शुक्रवार को फिल्म "उरी" के डायरेक्टर आदित्य धर संग विवाह कर लिया। दोनों सिर्फ परिवार वालों की उपस्थिति में गुपचुप तरीके से शादी के पवित्र बंधन में बंध गएं। यामी ने शुक्रवार की शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी धजीयां नजर आ रहीं हैं और वहीं उनके साथ आदित्य बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
 
इस फोटो को शेयर कर यामी ने कैप्शन में लिखा, "तुम्हारी रौशनी में मैंने प्यार सीखा है - रूमी। हमारे परिवार के आशीर्वाद के साथ हमने एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी कर ली है। प्राइवेट इंसान होने की वजह से हम दोनों ने इस खुशी भरे मौके को अपने परिवार के साथ बांटा है। हम अपने प्यार और दोस्ती के इस सफर में आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे। प्यार, यामी और आदित्य।"
 
शेयर किए हुए फोटो की बात करें तो यामी गौतम लाल जोड़े में सजी आदित्य को देखकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं आदित्य ने सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई है और वो यामी को देख मुस्कुरा रहे हैं। दोनों एकसाथ बहुत ही प्यारे लग रहें हैं। जहां एक तरफ यामी और आदित्य की ये तस्वीर लोगों का दिल जीत रहीं हैं वहीं दूसरी ओर यामी की शादी की खबर सुनकर कुछ फैंस के दिल भी टूट गएं है। 
 
बॉलीवुड सितारों से लेकर हर कोई इस न्यूली मैरिड कपल को जमकर बधाइयाँ दे रहें है और इनके नए जीवन की शुरुआत के लिए भी शुभकामनाएँ दे रहे हैं। गौरतलब है कि यामी गौतम और आदित्य धर ने फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में साथ काम किया था। और यही से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई, हालांकि इनके रिलेशनशिप के बारे में किसी को कानोकान खबर नही हुई। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.