ताजा खबर

'आवारापन 2' का नया गाना 'ये आवारापन' रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने फिर छेड़ दिए जज़्बात

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 21, 2026

'आवारापन 2' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और अब फिल्म का दूसरा गाना 'ये आवारापन' भी रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है, जिसमें दर्द, तन्हाई और बिछड़ने की कसक को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है। गाने में इमरान हाशमी का भावुक अंदाज़ कहानी की झलक भी देता है।

इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज़ दी है, जबकि इसका संगीत अमाल मलिक ने तैयार किया है। रश्मि विराग के लिखे बोल सीधे दिल तक पहुंचते हैं और हर लाइन में एक गहरा एहसास छोड़ जाते हैं। गाने के विजुअल्स भी इसके इमोशनल माहौल को और असरदार बनाते हैं।

सोनी म्यूजिक इंडिया ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने को शेयर करते हुए लिखा, "वही दर्द, वही खालीपन। साथ दे रहा है बस मेरा, ये आवारापन!" पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने गाने और अरिजीत सिंह की गायकी की जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी।

इससे पहले रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना 'वे जुनून' भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। अब 'ये आवारापन' के आने के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। दोनों गानों ने साफ कर दिया है कि इस बार भी फिल्म में इमोशन्स और संगीत का मजबूत मेल देखने को मिलेगा।

साल 2007 में रिलीज हुई कल्ट फिल्म 'आवारापन' के करीब 19 साल बाद इसका सीक्वल बड़े पर्दे पर लौट रहा है। 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। विशेष भट्ट के प्रोडक्शन और नितिन कक्कर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.