टीवी पर हप्पू सिंह बनकर दर्शकों को खूब हंसाने वाले योगेश एच. त्रिपाठी अब मंच पर भी कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। उनका नया लाइव कॉमेडी नाटक साली पूरी घर वाली गलतफहमियों, घरेलू उलझनों और मजेदार किरदारों से भरपूर है। इस नाटक में योगेश के साथ उपासनासिंह, विदिशा श्रीवास्तव और नवीन बावा नजर आएंगे। खास बात यह है कि कहानी में सिर्फ रिश्तों की उलझन नहीं, बल्कि एक ऐसा किरदार भी हैजो परिवार का हिस्सा बन चुका है।
नाटक के बारे में बात करते हुए योगेश ने अपने किरदार का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें चार अहम किरदार हैं और उनके बीच एक केयरटेकर भी है,जिसका नाम थप्पड़ है। योगेश के मुताबिक, वह सिर्फ घर की देखभाल करने वाला शख्स नहीं, बल्कि परिवार का अहम हिस्सा है और उसके किरदारके कई मजेदार पहलू हैं। वहीं नाटक के अनोखे टाइटल को लेकर भी उन्होंने ज्यादा राज खोलने से इनकार किया। यानी दर्शकों को असली मजाथिएटर में जाकर ही मिलने वाला है।
लाइव कॉमेडी में टाइमिंग का खेल सबसे अहम होता है और यहां कलाकारों को दोबारा टेक लेने का मौका नहीं मिलता। योगेश का कहना है किउपासना सिंह जैसी अनुभवी कलाकार के साथ काम करने से यह चुनौती काफी आसान हो जाती है। उन्होंने बताया कि सभी कलाकारों के बीच अच्छातालमेल है और एक-दूसरे के रिएक्शन से कॉमेडी अपने आप आगे बढ़ती है। उनके मुताबिक, कॉमेडी अकेले नहीं की जा सकती, यह पूरी तरह एक्शनऔर रिएक्शन का खेल है।
साली पूरी घर वाली को नवीन बावा ने लिखा और निर्देशित किया है। नाटक में शादी, परिवार और रिश्तों से जुड़ी ऐसी परिस्थितियां देखने को मिलेंगी,जो धीरे-धीरे मजेदार गड़बड़झाले में बदलती जाती हैं। योगेश का थिएटर से पुराना रिश्ता रहा है और उन्होंने लखनऊ में मंच से अपना सफर शुरू कियाथा। ऐसे में टीवी कॉमेडी के अपने लंबे अनुभव के साथ उनका लाइव स्टेज पर लौटना दर्शकों के लिए खासा दिलचस्प हो सकता है।