ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

योगी सरकार द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने पर कंगना रनौत ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 30, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 30 दिसंबर 2021   उत्तर प्रदेश की सरकार योगी आदित्यनाथ ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब इस रेलवे स्टेशन को वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। योगी आदित्यनाथ के इस फैसले पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देती है और इसी कारण वे हमेशा ही कंट्रोवर्सी में बनी रहती है। कभी-कभी अपने बेबाक बयानों के चलते एक्ट्रेस को कई मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है। 
 
फिलहाल अब योगी सरकार द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने पर कंगना रनौत ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में योगी आदित्यनाथ के झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। 
 
स्क्रीनशॉट के साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "वीरांगना लक्ष्मी बाई की जय हो।" 
 
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा है, "उत्तर प्रदेश का 'झांसी रेलवे स्टेशन' अब 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' के नाम से जाना जाएगा।" इससे पहले भी उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन प्रमुख स्थानों के रेलवे स्टेशन का नाम बदल चुकी है। इलाहाबाद का प्रयागराज, मुगलसराय का दीन दयाल उपाध्याय नगर और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया जा चुका है। 
 
वहीं एक्ट्रेस कंगना की बात करें तो इस समय उनकी झोली में कई फिल्में हैं। वह इन दिनों अपने प्रोडक्शन तले बनने वाली पहली फिल्म "टीकू वेड्स शेरू" की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.