ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

'ज़िद्दी दिल माने ना के लिए मैंने अपने आपको फिजिकली और मेंटली दोनों तरीके से स्ट्रांग बनाया है', शालीन मल्होत्रा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 25, 2021

मुंबईअगस्त 25 (न्यूज़ हेल्पलाइन)    सोनी सब पर एक नया शो आने जा रहा है जिसका नाम है 'जिद्दी दिल माने ना' .यह शो एक युथ बेस्ड शो है जो एक यंग ट्रेंड और सिविलियन वालंटियर की टीम पर आधारित है। ये लोग पराक्रम SAF (स्पेशल एक्शन फाॅर्स) बेस कैंप पर मिलते है। शो में शालीन मल्होत्रा, कावेरी प्रियम, कुणाल करण कपूर, दिलजोत छाबड़ा, आदित्य देशमुख और सिंपल कॉल लीड रोल्स में नजर आएंगे। शो 30 अगस्त को शुरू होगा। शो में शालीन करण शेरगिल के रोल में नजर आएंगे और उन्होंने की बातचीत न्यूज़ हेल्पलाइन से शो और अपने रोल को लेकर। 

 

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शालीन ने कहा, "करण एक बहुत ही अनुशासित इंसान है। वह रूल्स को फॉलो करके ज़िन्दगी जीता है। उसे ज़िन्दगी में उन लोगों से नफरत है जिन्हे सब कुछ आसानी से मिल जाता है और वह उसकी कदर नहीं करते। इस किरदार के कई शेड्स है और यह बहुत ही अच्छा लिखा हुआ किरदार है। मुझे लगता है मेरे 10 साल के टेलीविजन के एक्सपीरियंस में यह सबसे बेहतरीन रोल है। “

 

शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "यह एक बिलकुल नया शो है जो अपने साथ नयापन लेकर आ रहा है। शो में कई किरदार है और हर किरदार की अपनी एक अलग कहानी है। यह एक अकादमी बेस्ड शो है जिसमे एक्शन और रोमांस दोनों है। “

 

शो का प्रोमो देखकर लोग इसको  सब के पुराने शो लेफ्ट राइट लेफ्ट से कंपेयर कर रहे है। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारा शो ज़िद्दी दिल माने ना लेफ्ट राइट लेफ्ट से पूरी तरह अलग है। वह शो मैंने पूरा देखा है और मुझे बहुत पसंद था। आर्मी बैकग्राउंड देखकर लोगों को यह दोनों शो एक जैसे लग रहे है लेकिन हमारा शो उस शो से बिलकुल अलग है। “

 

शो के लिए अपनी तैयारी पर बात करते हुए शालीन ने कहा, "मैं शो में एक स्पेशल एजेंट प्ले कर रहा हूँ तो उसके लिए मुझे फिजिकली फिट लगना है। पिछले दो सालो से मैंने अपनी फिटनेस पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया। अब ज़िद्दी दिल माने ना के लिए मैंने फिजिकली फिट होने पर बहुत काम किया है। मैंने अपने लुक्स पर बहुत मेहनत की है। इस किरदार के लिए मैंने अपने आपको फिजिकली और मेंटली दोनों तरीके से स्ट्रांग बनाया है। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.