ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आके/आरके (RK/Rkay) ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, July 1, 2022

एक्टर रजत कपूर के निर्देशन में बनी कॉमेडी ‘RK/RKAY’  का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जो एक सस्पेंस के साथ दर्शकों को फिल्म देखने के लिए मजूबर करता है।

फिल्म में मल्लिका शेरावत, कुब्रा सैत, रणवीर शौरी, मनु ऋषि चड्ढा, चंद्रचूर राय, अभिजीत देशपांडे, अभिषेक शर्मा, ग्रेस गिरधर और वैशाली मल्हारा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी बहुत ही रोचक है, एक डायरेक्टर को फिल्म बनाते समय एक अजीबोगरीब मुसीबत में फंस जाते हैं, उनकी फिल्म का हीरो फिल्म की रील से निकल कर भाग जाता है. और सब लोग हीरो की तलाश में लग जाते हैं। फिल्म की कहानी आगे चलकर सिनेमाई दुनिया के पर्दे के पीछे की दुनिया में जाती है जहां RK और उनकी टीम हीरो को खोजती नजर आती है।

फिल्म कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में पहले ही अपनी छाप छोड़ चुकी है, जिसमें शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, फ्लोरेंस में रिवर टू रिवर फेस्टिवल,  बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल, ऑस्टिन फिल्म फेस्टिवल और पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शामिल हैं।

इस फिल्म को प्रियांशी फिल्म्स (प्रियम श्रीवास्तव और हर्षिता करकरे) द्वारा निर्मित किया गया है। ये फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है! एनफ्लिक्स प्राइवेट लिमिटेड (नितिन कुमार और सत्यवर्रत गौड) एक मिथ्या टॉकी और प्रियाशी फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत ‘RK/Rkay’ को रजत कपूर द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.