ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नेशनल डॉक्टरस डे पर आयुष्मान खुराना ने डॉक्टर जी का नया लुक रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Friday, July 1, 2022

देश भर में आज का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म से उनका दूसका लुक जारी हो गया है।

दरअसल, अभिनेता जल्द ही अपनी अगली फिल्म डॉक्टर जी में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब उनकी इस फिल्म से एक्टर का दूसरा लुक सामने आ गया है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले आयुष्मान खुराना और जंगली पिक्टर्स ने इंस्टाग्राम पर यह लुक जारी किया है।

अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना ये नया लुक शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जी से गायनेकोलॉजिस्ट, जी से गुप्ता, ये है हमारा डॉक्टर जी। डॉक्टर उदय गुप्ता उर्फ डॉक्टर जी और टीम की तरफ से सभी जी से जीनियस डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं”

फिल्म में आयुष्मान के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगी।  वहीं, आयुष्मान डॉ उदय गुप्ता की भूमिका में नजर आएंगे। आयुष्मान और रकुल इस फिल्म के जरिए पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में आयुष्मान और रकुल के अलावा शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान आखिरी बार अनुभव सिन्हा की फिल्म अनेक में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में भी नजर आएंगे।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.