ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'Sanak - Ek Junoon' trailer released Vikram Bhatt expresses happiness for his daughter Krishna.

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 9, 2021

एमएक्स प्लेयर की आगामी वेब सीरीज 'सनक-एक जुनून' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरीज को बॉलीवुड के जानें माने निर्देशक विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया है।
 
कृष्णा भट्ट की इस नयी वेब सीरीज का ट्रेलर देखकर विक्रम भट्ट काफी खुश हुए। उन्होंने अपनी इस खुशी को जाहिर करते  अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने 'सनक-एक जुनून' का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा कि, "आज यह सपना पूरा हो गया। कृष्णा तुमने वाकई शानदार काम किया है। और अब इसे मेरे बॉस महेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। सनक एक जुनून एक ऐसी कहानी है जिसमे दिखाया गया है कि आप अपने सपनो को पूरा करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं।"
 
बता दें कि यह वेब सीरीज कृष्णा भट्ट द्वारा निर्देशित हैं। इस सीरीज में रोहित बॉस रॉय और अंद्रिता रे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सीरीज में पवन चोपड़ा, रशद राणा, हरप्रीत जतैल, अंतरा बनर्जी, तसनीम अली और ऋषि देशपांडे भी अहम भूमिका में हैं।
 
यह वेब सीरीज 16 अक्तूबर 2021 को ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.