ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अभिषेक बच्चन की बॉब बिस्वास का पूरा म्यूजिक एलबम हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 2, 2021

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म "बॉब बिस्वास" को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली। खासतौर पर बच्चन की एक्टिंग और उनके लुक्स की खूब सराहना हुईं।
 
ट्रेलर के बाद मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना "तू तो गया रे" जारी किया था। इस गाने के बाद मेकर्स ने फिल्म का पूरा म्यूजिक एलबम ही जारी कर दिया है, जिसकी जानकारी अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।
 
उन्होंने म्यूजिक एलबम रिलीज होने का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "नमॉस्कार! हमारी प्लेलिस्ट और भी अधिक इंट्रेस्टिंग हो गई है।"
 
बता दें कि म्यूजिक एलबम में चार गाने है, जिसमें से पहला गाना "तू तो गया रे" हाल ही में रिलीज किया गया था। इसके बाद एलबम में 'मुझे मुझसे कौन बचाएगा', 'जानूं ना' और 'तीजा' जैसे गाने भी है।
 
बता दे कि फिल्म में अभिषेक एकदम नए लुक में नजर आ रहें हैं। अभिषेक के इस लुक में उनकी धमाकेदार परफॉरमेंस देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। अभिषेक के अलावा फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी है। फिल्म में अभिषेक बॉब का किरदार निभा रहे है जिसके दो चेहरे है। वह एक हैप्पी लाइफ जीने के साथ ही एक कॉन्ट्रैक्ट किलर भी है।
 
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और बाउंड स्क्रिप्ट द्वारा प्रोड्यूस की जा रहीं फिल्म 'बॉब बिस्वास' को दीया अन्नपूर्णा घोष द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म 'बॉब बिस्वास' का प्रीमियर 3 दिसंबर यानि की कल जी5 पर होगा।
 
चेक आउट द म्यूजिक एलबम
​​​​​​​


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.