ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अली गोनी और मौनी रॉय का म्यूजिक वीडियो "जोड़ा" हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Monday, October 11, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 11 अक्टूबर 2021   अली गोनी और मौनी रॉय दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री के बहुत ही उभरे हुए सितारें है। ऐसे में जब से खबरें आयीं थीं की दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले है, तो इनके फैंस के बीच एक होड़ सी मच गई थी और सभी म्यूजिक वीडियो "जोड़ा" के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। 
 
फिलहाल आज यह गाना रिलीज हो गया है और अली तथा मौनी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रहीं हैं। मौनी और अली दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर "जोड़ा" गाने का एक छोटा सा क्लिप शेयर कर बताया की गाना रिलीज हो गया है। 
 
इस गाने की कहानी में प्यार, धोखे और दर्द की दास्ताँ देखने को मिल रहीं हैं। गाने में मौनी डांस करते नजर आ रहीं हैं। मौनी अपने खूबसूरत डांस मूव्स के लिए जानी जाती है और इस गाने में भी उनका वहीं खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं अली गोनी अपने किलर एक्सप्रेशन से गाने में समां बांध रहें हैं। 
 
इस गाने की लिरिक्स मनिंदर कैली ने लिखे हैं और म्यूज़िक जतिंदर शाह ने दिया है। वहीं गाने में अफसाना खान की दर्द भरी आवाज लोगों का दिल जीत रहीं हैं। इस पीरियड ड्रामा में सेट किए गए म्यूजिक वीडियो को जतिंदर शाह ने डायरेक्ट किया है, जबकि पूरे म्यूजिक वीडियो की शूटिंग जयपुर के रॉयल पैलेस में की गई है। 
 
मौनी और अली के इस धमाकेदार सॉन्ग को आप वायरल ओरिजनल्स के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 
 
चेक आउट द सॉन्ग


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.