हाल ही में फ़िल्म चंडीगढ़ करें आशिकी का ट्रेलर रिलीज हुआ था । ट्रेलर काफी शानदार था और दर्शको को भी ट्रेलर काफी पसंद आया। अब फिल्म का पहला रोमेंटिक सॉन्ग 'तुंबे ते जुंबा' रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग काफी शानदार है। यह सॉन्ग दर्शको को भी काफी पसंद आ रहा हैं।
सॉन्ग में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की रोमेंटिक जोड़ी काफी कमाल लग रही हैं। इस सॉन्ग को जाने माने गायक सुखविंदर सिंह और सचिन-जिगर की जोड़ी ने मिलकर गाया है। सॉन्ग को कंपोज सचिन-जिगर ने किया है।सॉन्ग की लिरिक्स आईपी सिंह द्वारा लिखी गई हैं। सॉन्ग के लिए कोरियोग्राफी सीजर गोंसलवेस ने की हैं।
बता दें कि, इस फिल्म में वाणी कपूर एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी जिन्हे आयुष्मान खुराना से प्यार हो जाता हैं। आयुष्मान इस फिल्म एक जिम ट्रेनर का किरदार निभा रहे हैं। उन्होने पहली बार किसी फिल्म के लिए इतनी जबरदस्त बॉडी बनाई हैं। उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
फिल्म निर्माताओं ने चंडीगढ़ करे आशिकी की रिलीज की तारीख को भी तय कर दिया। यह फिल्म 10 दिसंबर, 2021 को रिलीज होगी। फिल्म अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित है।