ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

डांस मेरी रानी सॉन्ग हुआ रिलीज़, नज़र आयीं गुरु रंधावा और नोरा फतेही की शानदार केमिस्ट्री

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 21, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 21 दिसंबर 2021   नोरा फतेही और गुरु रंधावा की जोड़ी एकबार फिर वापस आ गईं है। दोनों का लेटेस्ट सिंगल "डांस मेरी रानी" आज रिलीज़ हो गया है, जो अब पूरे इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। 
 
"डांस मेरी रानी" म्यूजिक वीडियो की चर्चा काफी दिनों से है। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस गाने के शूटिंग के दौरान की कई बीटीएस तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसके बाद फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब आज गाना रिलीज़ हो गया है। 
 
गुरु ने सॉन्ग के रिलीज़ होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दी। उन्होंने गाने की एक झलक शेयर करते हुए लिखा, "हम एक और सिजलिंग डांस नंबर डांस मेरी रानी के साथ वापस आ गयें है। तो अपना पार्टी शूज पहन लिजीए, क्योंकि गाना रिलीज़ हो गया है।"
 
हमेशा की तरह इसबार फिर नोरा अपनी शानदार परफॉरमेंस से सबका दिल जीत ले रही है। गाने में उनका एक नया लुक देखने को मिल रहा है। मरमेड बनी नोरा जबरदस्त डांस के साथ ही बहुत ही प्यारी लग रही है। वहीं गुरु भी उनको अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस से पूरी तरह से टक्कर दे रहें हैं। 
 
गुरु रंधावा और ज़हराह एस खान ने इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है, लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखा है और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। इस वीडियो को बॉस्को लेस्ली मार्टिस द्वारा डिज़ाइन और डायरेक्ट किया गया है। 
 
चेक आउट द सॉन्ग


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.