ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ध्वनि भानुशाली का कैंडी गाना हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 3, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 3 मार्च 2022    ध्वनि भानुशाली की आवाज के लाखों लोग दीवाने है। उन्होंने इतनी कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी इतनी अच्छी खासी पहचान बना ली है जो यकीनन हर किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है। 
 
ध्वनि ने अबतक एक से एक सुपरहिट म्यूजिक वीडियो दिए है, उनके फैंस बेसब्री से उनके म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने का इंतजार करते हैं, आज उनका एक और शानदार म्यूजिक वीडियो 'कैंडी' रिलीज हो गया है। 
 
ध्वनि ने अपने सोशल मीडिया पर "कैंडी" गाने का टीज़र शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "थर्सडे इससे पहले इतना स्वीट कभी नहीं लगा। कैंडी आउट नाउ।"
 
गाने को युवान शंकर राजा और ध्वनि भानुशाली पर बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने की बीट्स कमाल की है जिसे सुनकर आप झूमने पर मजबूर हो जाएगें। ध्वनि के एक्सप्रेशन से लेकर उनकी आवाज, आउटफिट्स और सभी चीजें दर्शकों को बेहद पसंद आ रहीं हैं। 
 
ध्वनि भानुशाली द्वारा गाये गए इस गाने का म्यूजिक युवान शंकर राजा ने कंपोज किया है जबकि लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखें हैं। इस गाने को आप हिट्ज म्यूजिक के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं। 
 
बता दें कि हिट्ज म्यूजिक यूट्यूब चैनल ध्वनि भानुशाली के पापा विनोद भानुशाली का चैनल है। हाल ही में इस यूट्यूब चैनल की शुरुआत की गई है, जिसपर सबसे पहले गाना ध्वनि भानुशाली का "कैंडी" रिलीज किया गया है। 
 
चेक आउट द सॉन्ग


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.