ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

जर्सी के पहले गाने 'मेहरम' को मिल रहीं शानदार प्रतिक्रिया

Photo Source :

Posted On:Friday, December 3, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 3 दिसंबर 2021 शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म "जर्सी" को लेकर बेहद एक्साइटेड है। सिर्फ शाहिद ही नहीं बल्कि फैंस और दर्शक भी फिल्म में उनकी शानदार परफॉरमेंस देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। मालूम हो कि जर्सी का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था, जिसे बहुत ही बढ़िया रिस्पांस मिला। खासतौर पर शाहिद की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
ट्रेलर के बाद मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का पहला गाना "मेहरम" जारी किया, जो अब दर्शकों का पसंदीदा गाना बन गया है। गाने की लिरिक्स लोगों को काफी इंप्रेस कर रहीं हैं। यहाँ तक की कुछ लोग इस गाने की तुलना शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म "कबीर सिंह" के 'बेखयाली' गाने से कर रहे हैं। 
 
इस गाने में शाहिद का क्रिकेट के प्रति प्यार और उसके लिए किए जा रहे स्ट्रगल और उनके जुनून को दिखाया गया है। यह काफी इमोशनल कर देने वाला गाना है। 'मेहरम' गाने को सचेत टंडन ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है, जबकि लिरिक्स शेल्ले ने लिखें हैं और म्यूजिक सचेत तथा परंपरा द्वारा ही कंपोज किया गया है। 
 
शाहिद कपूर के साथ ही इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी मुख्य किरदारों में है। शाहिद और मृणाल की ये अपकमिंग फिल्म तेलुगु की सुपरहिट फिल्म "जर्सी" का हिंदी रीमेक है। 
 
फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है जबकि अल्लू अरविंद और अमन गिल‌ द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 31 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रहीं हैं। 
 
चेक आउट द सॉन्ग


 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.