ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

मृणाल ठाकुर और गुरु रंधावा का गाना 'ऐसे ना छोड़ो' होगा इस दिन रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 14, 2021

मुंबईअक्टूबर 14  (न्यूज़ हेल्पलाइन)   मृणाल ठाकुर आज कल वर्किंग स्प्री पर है। उनके पास इतनी सारी फिल्में है रिलीज़ के लिए और साथ साथ वह म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी बनती नजर आ रही है। अभी हाल ही में वह बादशाह के म्यूजिक वीडियो 'बेड बॉय बेड गर्ल' में नजर आयी थी और अब वह गुरु रंधावा के साथ एक रोमांटिक गाने 'ऐसे ना छोड़ो' में नजर आएँगी। गाना 19 अक्टूबर को रिलीज होगा। 

गाने पहली झलकी शेयर करते हुए मृणाल ने लिखा, "एक प्रेम कहानी जो आपके साथ हमेशा के लिए रहेगी। #ऐसे ना छोड़ो गाना रिलीज होगा 19 अक्टूबर 2021 को। “

इस साल जनवरी में गुरु मृणाल ने अपने इस गाने की शूट के दौरान फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यह गाना कश्मीर की हसीं वादियों में शूट हुआ है। मृणाल और गुरु की पैरिंग काफी फ्रेश लग रही है। 

इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है और इसको कंपोज़ मनन भारद्वाज ने किया है। इसको टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। वीडियो को आशीष पांडा ने डायरेक्ट किया है। यह वीडियो 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

वर्कफ्रंट पर, वह जल्दी ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाली है जिसे गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट  किया है। यह फिल्म इसी नाम की तेलुगु फिल्म की अडॉप्टेशन है। 

इसके साथ वह  एक कॉमेडी फिल्म 'आँख मिचोली' में भी नजर आएंगी जिसे उमेश शुक्ला  ने डायरेक्ट किया है। फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है जहाँ सभी एक दूसरे से अलग है। फिल्म में मृणाल के साथ अभिमन्यु दसानी  नजर आएंगे। 

वह हनु राघवपुडी की तेलुगु फिल्म में भी नजर आएँगी। फिल्म का नाम फिलहाल नहीं रखा गया है। 

वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'धमाका' में नजर आएँगी। इसके साथ साथ वह ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'पिप्पा' में नजर आएँगी। 

हाल ही में उन्हें तमिल फिल्म 'तडम ' की हिंदी रीमेक के लिए साइन किया गया जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.