ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

सत्यमेव जयते 2 का देशभक्ति गीत "जन गण मन" हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 17, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 17 नवंबर 2021   बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म "सत्यमेव जयते 2" का प्रमोशन जोरों सोरों से कर रहे हैं। यह फिल्म जहां अब बस कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार है, वहीं ऑडियंस भी फिल्म का बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। आज मेकर्स ने फिल्म का एक देशभक्ति गीत "जन गण मन" जारी कर दिया है। 
 
बता दे कि मेकर्स इससे पहले फिल्म का एक रोमांटिक सॉन्ग और एक आइटम सॉन्ग जारी कर चुकें है जो अभी भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वहीं अब ये गाना भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
जॉन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने की एक झलक शेयर कर बताया कि गाना रिलीज हो गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तेरी ममता पे हम मर मिटेगे वतन #जनगणमन सॉन्ग आउट नाउ।"
 
इस देशभक्ति गाने को सिंगर बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक अरको ने कंपोज किया है। गाने में सिंगर बी प्राक की दर्द भरी आवाज को काफी पसंद किया जा रहा है। 
 
बता दे कि इस गाने से पहले नोरा फतेही का एक आइटम नंबर "कुसु कुसु" रिलीज़ हुआ था, जिसने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। यहाँ तक की अभी भी इस गाने के व्यूज तेजी से बढ़ रहें हैं। खासतौर पर गाने में नोरा के परफॉरमेंस ने खूब वाहवाही लूटी है। 
 
"सत्यमेव जयते 2" में जॉन अब्राहम के अलावा दिव्या खोसला कुमार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 नबंवर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
चेक आउट दे सॉन्ग


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.