ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सत्यमेव जयते 2 का देशभक्ति सॉन्ग कल होगा रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 16, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 16 नवंबर 2021   फिल्म "सत्यमेव जयते 2" जहां अब बस कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार है, वहीं ऑडियंस भी फिल्म का बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स अबतक फिल्म से एक रोमांटिक सॉन्ग और एक आइटम सॉन्ग जारी कर चुकें है जो अभी भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। 
 
रोमांटिक और आइटम सॉन्ग रिलीज़ होने के बाद अब फिल्म का देशभक्ति सॉन्ग भी रिलीज़ होने वाला है जिसका नाम "जन गण मन" है। यह गाना 17 नवंबर यानि की कल रिलीज़ होगा। अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने से रिलेटेड जानकारी देते हुए, गाने का पोस्टर भी रिवील किया है।
 
"जन गण मन" का पोस्टर जारी कर अभिनेता ने लिखा, "तन मन धन से बढ़कर जन गण मन। #जनगणमन सॉन्ग 17 नवंबर को आउट होगा।"
 
इस देशभक्ति गाने को सिंगर बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक अरको ने कंपोज किया है। इस गाने को सुपरहिट बनाने के लिए सिंगर बी प्राक की आवाज ही काफी है। 
 
बता दे कि इस गाने से पहले नोरा फतेही का एक आइटम नंबर "कुसु कुसु" रिलीज़ हुआ था, जिसने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। यहाँ तक की अभी भी इस गाने के व्यूज तेजी से बढ़ रहें हैं। खासतौर पर गाने में नोरा के परफॉरमेंस ने खूब वाहवाही लूटी है। 
 
"सत्यमेव जयते 2" में जॉन अब्राहम के अलावा दिव्या खोसला कुमार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 नबंवर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.