मुंबई, 14 जनवरी (न्यूज हेल्पलाइन) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली एवं प्रख्यात गायक शान का आगामी सॉन्ग रंग ले का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर काफी शानदार है। टीजर शान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल सिंगर शान पर रिलीज किया गया है।
शान ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का टीजर साझा करते हुए लिखा कि,"पढ़ लो यारों इश्क का कलमा क्योंकि अब इंतजार खत्म हो गया है। प्रस्तुत कर रहा हूं आप सभी के लिए सॉन्ग रंग ले का टीजर। और जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।"
साझा किए गए इस सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो के टीजर में शान इस बार अलग प्रकार का सूफी म्यूजिक गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। म्यूजिक वीडियो की सिनेमेटोग्राफी भी काफी शानदार लग रही हैं।
बता दें कि, इस सॉन्ग को स्वयं शान ने गाया और कंपोज भी किया है। सॉन्ग की लिरिक्स को राजेश मंथन ने लिखा है। म्यूजिक वीडियो को प्रोड्यूस गणेश सुर्वे ने किया है। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन एमजी मेहुल गडानी ने किया है।
आपको बता दें कि सॉन्ग की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं की गई हैं, जल्द ही सॉन्ग की रिलीज डेट बता दी जायेगी। यह सॉन्ग शान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल सिंगर शान पर ही रिलीज किया जाएगा।