ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

म्यूजिक वीडियो "ओ दिलबर यारा" में एकसाथ नजर आएंगे शहीर शेख और शिवांगी जोशी

Photo Source :

Posted On:Friday, December 17, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 16 दिसंबर 2021   टेलीविजन इंडस्ट्री के हैंडसम हंक शहीर शेख बैक टू बैक कई म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ रहें हैं। अभी हाल ही में वे हिना खान के साथ म्यूजिक वीडियो 'मोहब्बत है' में नजर आएं थे, जो सुपरहिट साबित हुआ। और अब आज फिर उनके नेक्स्ट म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट कर दी गई है, जिसका टाइटल "ओ दिलबर यारा" है। 
 
इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट के साथ ही शहीर ने सॉन्ग का बेहद ही रोमांटिक पोस्टर भी रिवील किया है, जिसकी दर्शकों द्वारा खूब सराहना की जा रहीं हैं। पोस्टर जारी कर शहीर ने कैप्शन लिखा, "इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। #ओदिलबरयारा।"
 
वहीं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी इस नये म्यूजिक वीडियो की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। सामने आयें पोस्टर की बात करें तो इसमें शिवांगी और शहीर एक-दूसरे को हग किये हुए नजर आ रहें हैं। 
 
इस गाने को शहीर और शिवांगी पर फिल्माया गया है, जिसे स्टेबिन बेन ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। लिरिक्स मीर द्वारा लिखा गया है जबकि म्यूजिक हरिष ने कंपोज किया है। 
 
ये पहली बार होगा जब शहीर और शिवांगी एकसाथ स्क्रीन पर नजर आने वाले है। दोनों की केमिस्ट्री को पर्दे पर देखने के लिए इनके फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि गाने की रिलीज़ डेट अभी सामने नहीं आयीं है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.