ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शिवांगी जोशी और शहीर शेख का म्यूजिक वीडियो "ओ दिलबर यारा" इस दिन होगा रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, December 20, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 20 दिसंबर 2021   आजकल म्यूजिक वीडियो को लेकर दर्शकों में बहुत अधिक क्रेज देखने को मिल रहा है। बैक टू बैक कई बेहतरीन म्यूजिक वीडियोज़ रिलीज़ हो रहें हैं। सिंगल्स को मिल रहें रिस्पांस को देखकर हम यकीन के साथ कह सकते हैं कि आने वाले समय में म्यूजिक वीडियोज़ का दौर बहुत ही ऊपर जाने वाला है। 
 
वहीं एंटरटेनर इंडस्ट्री के कईं सितारें भी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाने में लगे हुए हैं। पॉपुलर एक्टर शहीर शेख और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी अबतक कई म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ चुके है, लेकिन अब दोनों पहली बार "ओ दिलबर यारा" म्यूजिक वीडियो में एकसाथ नजर आने वाले है, जिसकी रिलीज़ डेट भी सामने आ गईं है। 
 
शिवांगी जोशी ने इस अपकमिंग रोमांटिक म्यूजिक वीडियो का टीज़र जारी कर रिलीज़ डेट का ऐलान किया। उन्होंने टीज़र को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर लिखा, और कौन-कौन एक्साइटेड है? ओ दिलबर यारा का टीज़र आउट हो चुका है। पूरा गाना 23 दिसंबर को रिलीज़ होगा।"
 
सामने आया गाने का टीज़र बेहद ही दिलचस्प लग रहा है। स्टेबिन बेन ने गाने में अपनी खूबसूरत आवाज दी है। लिरिक्स मीर द्वारा लिखा गया है जबकि म्यूजिक हरिष ने कंपोज किया है। 
 
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर शेख अभी हाल ही में हिना खान के साथ म्यूजिक वीडियो 'मोहब्बत है' में नजर आएं थे, जो सुपरहिट साबित हुआ। वहीं शिवांगी इन दिनों "बालिका वधु 2" में बड़ी आनंदी का किरदार निभाते नजर आ रहीं हैं। 
 
शहीर और शिवांगी पर फिल्माया गया यह म्यूजिक वीडियो 23 दिसंबर को NAV रिकॉर्ड्स के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.