ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'सूर्यवंशी' का सॉन्ग 'मेरे यारा' हुआ रिलीज,लंबे समय बाद पर्दे पर रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 27, 2021

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी का नया सॉन्ग ‘मेरा यारा’ रिलीज कर दिया गया  है।  यह एक रोमांटिक सॉन्ग है। सॉन्ग  में अक्षय और कैटरीना के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों ने 11 साल के लंबे अंतराल बाद साथ में काम किया है। दर्शको को सॉन्ग काफी पसंद आ रहा हैं।
 
सॉन्ग में अक्षय कुमार और कैटरीना की जोड़ी काफी सुंदर लग रही हैं।  सॉन्ग 'मेरे यारा' को बहुमुखी सिंगर अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने मिलकर गाया है। इस सॉन्ग की लिरिक्स रश्मी विराग द्वारा लिखी गई हैं। सॉन्ग को कंपोज कौशिक, आकाश और गुड्डू ने मिलकर किया है।
 
बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना अक्षय की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।फ‍िल्‍म में सूर्यवंशी के रोल में अक्षय कुमार हैं जोकि एटीएस चीफ का रोल निभाएंगे।फिल्म में अक्षय के अलावा अजय देवगन और रनवीर सिंह भी सिंघम और सिंबा के रुप में कैमियो रोल में हैं।  सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी सिंघम की चौथी फ‍िल्‍म है।  दर्शक फिल्म में अक्षय, अजय और रनवीर को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

यह फिल्म 5 नवंबर 2021 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.