ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

श्रीलंकन सिंगर योहानी के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग "मनिके मगे हिते' को अजय देवगन की फिल्म " थैंक गॉड" के लिए किया जाएगा रीक्रिएट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 19, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 19 अक्टूबर 2021  पिछले कुछ समय से एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, उसकी बीट लोगों के दिलों दिमाग में बस गईं है। लोग उसपर तरह-तरह के रील्स बना रहें हैं। सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों का भी यह गाना फेवरेट बना हुआ है और इस गाने का नाम "मनिके मगे हिते" है। 
 
इस ब्लॉकबस्टर सॉन्ग को श्रीलंकन सिंगर योहानी ने अपनी आवाज दी है। योहानी अपने देश में पॉपुलर तो थी ही लेकिन इस गाने की वजह से अब उन्हें दुनियाभर मे एक अलग पहचान मिली है और उनकी आवाज के लाखों लोग दीवाने हो गएं है। फिलहाल खास बात तो यह है कि योहानी अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं हैं। 
 
योहानी के बॉलीवुड में डेब्यू करने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बताया कि श्रीलंकन सिंगर योहानी के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'मनिके मगे हिते' को अजय देवगन की फिल्म "थैंक गॉड" के लिए हिंदी वर्जन में रीक्रिएट किया जाएगा। 
 
बता दें कि योहानी के इस ब्लॉकबस्टर सॉन्ग को अबतक 160 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। यहीं नहीं गाना हर प्लेटफार्म पर ट्रेंडिंग में है। फिलहाल योहानी के फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि वह अब बॉलीवुड के लिए भी गाना गाएगी, और उनका पहला गाना ही उन्हीं के सुपरहिट सॉन्ग का रीमेक होगा। 
 
गाने को रश्मि विराग द्वारा लिखा गया है, तनिष्क बाग्ची द्वारा कंपोज किया गया है और योहानी द्वारा गाया जाएगा। फिल्म "थैंक गॉड" की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में है। फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.