ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

12 नवंबर को रिलीज होगा तड़प का पार्टी सॉन्ग तेरे सिवा जग में

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 10, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 10 नवंबर 2021  बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। वे अपनी इस फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हालिया रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है वहीं तमाम बॉलीवुड के कलाकारों ने भी फिल्म के ट्रेलर और अहान के एक्टिंग की काफी तारीफ की है, अब सभी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 
 
फिल्म में अहान के अपोजिट एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली है। मालूम हो कि अभी हाल ही में फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग "तुमसे भी ज्यादा" जारी किया गया था, जिसे बहुत ही बेहतरीन रिस्पांस मिला। इस रोमांटिक ट्रैक के बाद मेकर्स अब फिल्म का पार्टी नंबर "तेरे सिवा जग में" रिलीज करने के लिए तैयार है। 
 
"तेरे सिवा जग में" गाने से रिलेटेड जानकारी अहान ने अपने सोशल मीडिया पर दी और साथ ही सॉन्ग का पोस्टर भी रिवील किया। पोस्टर रिवील करते हुए अहान ने कैप्शन में लिखा, "हम आपके लिए 2021 का बिगेस्ट पार्टी सॉन्ग लेकर आ रहें हैं। #तेरेसिवाजगमें के लिए तैयार हो जाइए। जल्द रिलीज होगा।"
 
गाने का पोस्टर काफी दिलचस्प लग रहा है। पोस्टर में अहान, तारा को अपनी गोद में उठाएं हुए नजर आ रहें हैं। यह पार्टी सॉन्ग 12 नवंबर को टी-सीरीज के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। 
 
आपको बता दें कि अहान और तारा फिल्म में ईशाना और रमीसा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया है। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है।
 
 "तड़प" 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.