ताजा खबर
WATCH: विराट कोहली ने फुटबॉल की ओर रुख किया, फीफा में आरसीबी टीम के साथियों को चुनौती दी   ||    IPL 2024: एसआरएच से हार के बाद कैमरे में कैद हुआ हार्दिक पंड्या का गुस्सा   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों पर टिप्पणी; क्या चाहता है अमेरिका?   ||    कौन हैं डॉ. कुलविंदर कौर, जिन्हें 2 करोड़ के कानूनी भुगतान के लिए Elon Musk ने दिया समर्थन   ||    चुनाव लड़ने को पैसे नहीं! देश की Economy चलाने वाली सीतारमण की संपत्ति कितनी?   ||    ‘सन ऑफ मल्लाह’ की महागठबंधन में होगी एंट्री, मिल सकती हैं इतनी सीटें; ‘पारस’ का क्या होगा?   ||    सीएम Arvind Kejriwal की रिमांड आज खत्म, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी, सुनीता केजरीवाल आज करेंगी ...   ||    Loksabha Elections 2024: NDA की 400 से ज्यादा सीटों पर जीत के BJP के दावे में दक्षिणी राज्यों की क्य...   ||    Lok Sabha Elections 2024 के लिए Congress ने जारी की आठवीं लिस्ट, इन​ दिग्गजों को मिला मौका, सिंधिया ...   ||    Lok Sabha Elections 2024: बिहार में RJD और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल, उम्मीदवारों का आज...   ||   

'मैं काफी समय से म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनना चाहता था। " गुरफतेह पीरजादा

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 23, 2021

मुंबईसितंबर 23 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   गुरफतेह पीरजादा धीरे धीरे अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे है। उन्हें आखिरी बार कियारा आडवाणी की फिल्म 'गिलटी' में देखा गया था। आज कल म्यूजिक वीडियो का ट्रेंड है और गुरफतेह ने भी अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू फाइनली किया है ध्वनि भानुशाली के गाने 'मेहंदी' के साथ। उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत गाने को लेकर और बहुत कुछ :

गाने को मिल रहे रिस्पांस और अपने रिएक्शन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,"हमारे गाने को जो रिस्पांस मिल रहा है उतना हमने सोचा भी नहीं था। व्यूज बहुत तेजी से बढ़ रहे है। हर किसी को गाना बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऐसा पहली बार अनुभव कर रहा हूँ। “

कैसे वह इस गाने का हिस्सा बने, इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, " मैं दिल्ली में अपने दूसरे प्रोजेक्ट की शूट में बिजी था तब मेरी मैनेजर ने मुझे यह गाना सुनाया। मुझे गाना बहुत पसंद आया। मैंने ध्वनि और उनके गानों के बारे में पहले सुना था। मैं काफी समय से म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनना चाहता था। इसलिए मैंने तभी डिसाइड कर लिया था यह गाना मैं करूँगा। “

शूटिंग के दौरान अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे लिए बॉलीवुड नंबर करना आसान नहीं था। बॉलीवुड मसाला जोन की टेक्निक बिलकुल अलग होती है। लेकिन हमारे डायरेक्टर विभु पूरी ने बहुत अच्छे से हमें सब समझाया और फाइनली वीडियो बहुत अच्छा बनकर बाहर आया है। 

उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए शूटिंग करने का अनुभव बहुत ख़ास रहा। हमने दो दिन लगातार उदयपुर में शूट की और दो दिन के बाद तक हम पूरी तरह से थक गए थे। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.