ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बिपिन रावत के निधन पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने जताया शोक

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 9, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 9 दिसंबर 2021   तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। खबरों के मुताबिक इस हादसे में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की ही जान बची है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
बिपिन रावत के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं। वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी इस खबर से दुख का माहौल है। कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिये शोक व्यक्त कर रहे हैं। 
 
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने बिपिन रावत के साथ सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, "सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी एवं 11 और फौजी ऑफिसर्स के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। जनरल रावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में गजब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उन से हाथ मिला कर दिल और जुबान से खुद-ब-खुद जय हिंद निकलता था। जय हिंद।"
 
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में बिपिन रावत की एक फोटो शेयर की और लिखा, "बिपिन रावत और उनकी पत्नी का हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गवाना साल की सबसे भयावह खबर है। इस देश के प्रति बिपिन रावत के काम के लिए यह देश उनका हमेशा आभारी रहेगा। ओम शांति। जय हिंद।"
 
एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में बिपिन रावत की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आपकी सेवा के लिए धन्यवाद सर।"
 
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के 11 जवानों की दुखद मौत के बारे में सुनकर बहुत अधिक दुख हुआ।"
 
विवेक ओबेरॉय ने बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए लिखते हैं, "जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। सर, मातृभूमि की 4 दशकों की निस्वार्थ सेवा के लिए हम आपको सैल्यूट करते हैं। भारत के सबसे बेहतरीन सैनिकों में से एक को खोने के शोक में मैं देश के साथ हूं। ओमशांति।"
 
इन सेलेब्स के अलावा भी कई और सेलिब्रिटीज ने भी बिपिन रावत समेत 13 और लोगों के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.