ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

हरियाणा के सोनीपत से किसानों के विरोध प्रदर्शन स्थल से एक क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच जारी

Photo Source :

Posted On:Friday, October 15, 2021

सोनीपत (हरियाणा), 15 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     हरियाणा का सोनीपत इन दिनों किसान आंदोलन के कारण बहुत चर्चा में रहा था। आज तड़के करीब 5 बजे जिस स्थान पर किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, उसी स्थान के आसपास (कुंडली, सोनीपत) एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है, जिसका हाथ-पैर कटा हुआ है। 

ज्ञात हो कि सोनीपत पुलिस ने आज शुक्रवार 15 अक्टूबर के तड़के सुबह 5 बजे एक सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस सोनीपत के सिंधु बॉर्डर के पास, कुंडली नामक स्थान पर जांच के लिए गई। पुलिस के प्रथमिकी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि निहंगों ने किसी व्यक्ति का हाथ-पैर काट क लटका दिया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए घटना स्थल पर गई, तो एक मृत व्यक्ति का शरीर लोहे के बैरिकेट से लटका पाया। उसके हाथ-पैर कटे हुए थे। जिस समय पुलिस ने दबिश दी उस समय आस-पास काफी संख्या में निहंग एकत्रित थे। 

पुलिस ने जब लाश को उतारकरकर आसपास मौजूद निहंगों से पूछताछ की कोशिश की तो किसी ने भी जांच और पूछताछ में सहयोग नहीं किया। पुलिस ने फिलहाल भारतीय दंड संहिता 1860 के धार 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बात दे कि इसी संदर्भ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जीसे फिलहाल पुलिस ने अफवाह बता कर जांच कर रही है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है, हालांकि पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। 

प्रारंभिक जांच के बाद : हरियाणा पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान हो गई है। मृतक का नाम लखबीर सिंह है। वह तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव क रहने वाला है और उसकी उम्र 35/36 वर्ष के आसपास है। वह मजदूरी करके अपना जीवन-यापन करता था और अनुसूचित जाति से सम्बद्ध है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.