ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए दो किसान परिवारों से मिलने के लिए बहराइच रवाना

Photo Source :

Posted On:Friday, October 8, 2021

लखनऊ, 8 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के ऊपर हमलों और मॉब लिंचिंग में हुई हत्या का मामला अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग लेने लगा है। कारण यह है कि यूपी में अगले साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस कड़ी में विगत दिनों कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा लखीमपुर खीरी के दौरे के बाद अब समाजवादी पार्टी भी मैदान में उतर चुकी है। इसके तहत समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए दो किसानों के परिवारों से मिलने के लिए आज बहराइच जा रहे हैं।

बहराइच रवाना होने से पूर्व इस घटना के संदर्भ में बोलते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि SC ने इस घटना का संज्ञान लिया है, अब उम्मीद है कि प्रभावित परिवारों को न्याय मिलेगा। ( ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट में कुछ वकीलों की डाली गई याचिका पर कारवाई करते हुए कल 7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली थी, जिसपर आज शुक्रवार 8 अक्टूबर से सुनवाई शुरू हुई है।)  

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को इस्तीफा दे देना चाहिए। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का पुत्र आशीष मिश्रा नेपाल भाग गया है। अगर यह सच है तो इस मामले में भारत सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। ( ज्ञात हो कि यूपी पुलिस ने लखीमपुर हिंसा के सिलसिले में आशीष मिश्रा को आज 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे पेश होने के लिए तलब किया था, जिसमें वह असफल रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.