ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एंटी करप्शन ब्यूरो और लोकपाल अधिकारी बताकर पीड़ितों को ठगने वाले दो ठग गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

गाजियाबाद,10 अप्रैल । साइबर सेल और कवि नगर थाना पुलिस ने शनिवार को दो जालसाजों को पकड़ा है। यह लोग ठगे गए पीड़ितों को लोकपाल अधिकारी या फिर एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर उन्हें यह समझाते थे कि उनके साथ जो ठगी की गई है वह उनका पैसा वापस दिलवा देंगे। 
 
नगर पुलिस अधीक्षक प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित नवीन और पुनीत है, जो मूलरुप से दिल्ली के रहने वाले है।  इन दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य के चांदपुर जिले में 60 लाख की ठगी का भी एक केस दर्ज है। 2017 से ये दोनों फरार चल रहे थे। महाराष्ट्र पुलिस अब इन दोनों को गाजियाबाद से ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाएगी। 
 
एसपी ने बताया कि इस गिरोह के तार अखिल भारतीय स्तर पर फैले हुए हैं और इन लोगों ने व्हाट्सअप ग्रुप बनाया हुआ है। इस गिरोह का दूसरा विंग जब किसी को ठग लेता है तो उस मामले को इस गिरोह को सौंप दिया जाता है।
 
इसके बाद ये लोग लोकपाल आयोग का सदस्य बन कर या एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर पीड़ित से फोन पर बात करते थे और उन्हें यह भरोसा दिलाते थे कि वे उनके ठगे गए धन को वापस करा देंगे। इसी एवज में यह लोग उनसे पैसे ठग लिया करते थे।
 
उन्होंने बताया कि इस गिरोह के दूसरे विंग के सदस्य बीमा पॉलिसी कंपनियों से डाटा प्राप्त कर फोटोशॉप एप्लीकेशन से फर्जी लेटर तैयार करने के बाद फर्जी आईडी पर खरीदे गए नम्बरों से पॉलिसी धारकों को कॉल करके अपने साथियों के फर्जी बैंक खाते में पॉलिसी लैप्स रकम दिलवाने के नाम पर उनसे पैसे ठग लेते थे। जब पीड़ित को यह पता चल जाता था कि उनके साथ ठगी हो गई है तो उसके बाद यह गिरोह लोकपाल एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी बनकर उन्हें उनका पैसा वापस दिलाने के नाम पर उन्हें ठग लिया करते थे।
 
श्री अग्रवाल ने बताया कि, उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन एक पासबुक 8 डाटा पेपर शीट 8 एटीएम कार्ड एक आधार कार्ड वोटर कार्ड एसबीआई बैंक के गारंटी लेटर की छाया प्रति और आईआरडीए का लेटर भी इनकी निशानदेही पर बरामद हुआ है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.