ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दहिसर SBI में लूट और हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 30, 2021

दहिसर (मुंबई), 30 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)    कल शाम दहिसर के SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के ब्रांच में हुई लूट और हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटों के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने लूटे गए माल को भी जब्त कर लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए मुम्बई पुलिस के नॉर्थ रीजन के एडिशनल सीपी प्रविंद पड़वाल ने बताया कि मुंबई के दहिसर स्थित SBI शाखा में कल 29 दिसंबर को 2 अज्ञात लोगों की गोली लगने से एसबीआई के एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई थी। घटना में एक आरोपी ने SBI कर्मचारी पर फायरिंग कर दी। उन्होंने कैशियर से लगभग 2.5 लाख रुपए एकत्र किए, और भाग गए थे। इसके बाद तलाशी के लिए लगाई गई 8 टीमों ने ब्रांच जे CCTV से प्राप्त फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की थी। 

मुंबई पुलिस ने आज गुरुवार 30 दिसंबर सुबह बताया कि दहिसर में एसबीआई शाखा में गोलीबारी की घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

ज्ञात हो कि घटना कल 29 दिसंबर की है, जब शाम के 3 बजकर और 27 मिनट पर दहिसर के गुरुकुल बिल्डिंग के जीएस रॉड स्थित SBI बैंक की एक शाखा में दो लुटेरे घुस गए, और हथियार के बल पर पैसों की डिमांड करने लगें। इसी बीच उत्पन अफ़रातफ़री में SBI के एक संविदा कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि इसके बाद भी लूटेरे नकदी लूट करने और फरार होने में सफल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण पडवाल और डीसीपी विशाल ठाकुर अपनी टीम के साथ उक्त SBI ब्रांच पहुंच गए थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.