ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

मुंबई के कुर्ला में 20 वर्षीय महिला की सड़ी-गली लाश मिली, पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 27, 2021

मुंबई, 27 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   मुंबई के कुर्ला इलाके से एक लड़की से रेप और हत्या के बाद खाली इमारत में उसकी लाश फेंक देने के मामला सामने आया है। आज सुबह दर्ज हुई इस घटना से मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। मुंबई के इतने भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से पुलिस की मुस्तैदी और गस्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। ज्ञात हो कि विगत कुछ दिन पूर्व भी इस इलाके से रेप की घटना दर्ज हुई थी, जिसमें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया था। 

आज हुई घटना के बारे में मुंबई पुलिस ने बताया है कि महाराष्ट्र के मुंबई के कुर्ला इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। महिला का शव सड़ना शुरू हो गया था, जो एक खाली इमारत में मिला था। आईपीसी की धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

वहीं मुंबई पुलिस के ज़ोन 5 के डीसीपी प्रणय अशोक ने इस घटना का डीटेल देते हुए बताया कि पीड़िता की पहचान का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ... पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है मृतक के साथ यौन अपराध हुआ है।

उन्हों आगे कहा कि लाश की स्थित को देखते हुए घटना कुछ दिन पूर्व की लगती है। पोस्टमार्टम में घटना का समय ज्ञात होने की उम्मीद है। उसके बाद तफ़सीस में और तेजी आएगी। फिलहाल पुलिस आस पास के सभी स्थानों के CCTV में घटना के साक्ष्यों के लिए अपने तरफ से जोर लगा रही है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही पीड़ित की पहचान स्थापित करके हम इस घटना के लिए जिम्मेदार आरोपी तक पहुँच जाएंगे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.