नई दिल्ली , 23 नवंबर ( न्यूज हेल्पलाइन ) दिल्ली के द्वारका में एक महिला के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इस बात की जानकारी दी,और पुलिस ने बताया कि 15 नवंबर को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव कूड़े के पास नाले में मिला है।
जांच में पुलिस ने 17 नवंबर को हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पकड़े जाने के डर से उसने उसका गला घोंट दिया और सबूत मिटाने के लिए उसके गुप्तांगों में आग लगा दी।
विशेष टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता की फोटो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजी। फोटो पीड़िता के परिवार तक पहुंची।जांच के दौरान करीब 2700 लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।पुलिस ने रेप की धाराएं भी जोड़ी हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।आगे की जांच की जा रही है।