ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बकाया मजदूरी मांगने पर उसके मालिक ने एक मजदूर का हाथ काटा, 3 लोग गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 24, 2021

रीवा (मध्य प्रदेश), 24 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     समाज में कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं, जिसको देखकर समाज की दिशा सोचनीय जान पड़ती है। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के रीवा में घटित हुई है, जो बताते हैं कि आज भी समाज में सामंती सोच वाले लोग रहते हैं। घटना के तहत विगत 20 नवंबर को रीवा में बकाया मजदूरी मांगने पर एक मजदूर का उसके मालिक ने कथित तौर पर हाथ काट दिया। इस मामले में अबतक 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

ज्ञात हो कि यह घटना रीवा से करीब 40 किलोमीटर दूर सिरमौर पुलिस थानांतर्गत डोलमऊ गांव में हुई, जब अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले मजदूर अशोक साकेत (45) विगत अपने मजदूरी के बकाये मजदूरी का रुपए को मांगने के लिए अपने नियोक्ता गणेश मिश्रा के पास गया तो गणेश मिश्रा और उसके साथियों ने मिलकर मजदूर के एक हाथ को धारदार हथियार से काट दिया। बताया जा रहा है कि अशोक साकेत आरोपी के यहाँ निर्माण कार्य किया था और यह बकाया का मामला बहुत लंबे समय से चल रहा था। 

मजदूर अशोक साकेत का हाथ कटने के बाद आनन-फानन में लोगों ने 20 नवंबर की शाम को ही उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा दिया। क्योंकि खून ज्यादा बह चुका था, इसलिए चिकित्सकों ने सबसे पहले अशोक की जान बचाने पर ध्यान दिया। बाद में डॉक्टरों के प्रयास और प्लास्टिक सर्जरी की मदद से मजदूर के हाथ को जोड़ने में सफलता प्राप्त की। 

चूंकि यह मामला बहुत तूल पकड़ने लगा था इसलिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में अधिकारियों से बात की और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.