ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस रेप केस: चार आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य की है तलाश

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 9, 2021

मुंबई, 9 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किया है। इसी केस में चार अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। इसके साथ ही मामले की आगे की जांच चल रही है। 

मामला कल शुक्रवार की रात का है। जब लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में ईगतपुरी के पास रात करीब आठ बजे ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस आए और लुटेरों ने हथियारों के दम पर लूटमार शुरू कर दी। लुटरों ने इस क्रम में उक्त कोच में सवार 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान छीन लिया। लुटरों द्वारा अचानक हुए इस हमले से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों को लोटने के बाद लुटेरों की नजर ट्रेन में सफर कर रही एक 20 वर्षीय महिला पर पड़ी। 

इसके बाद लूटेरों ने चलती ट्रेन में 20 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद ट्रेन की चेन खींचकर फरार हो गए। अपराधी मौके से फरार हो गए। चूंकि घटना महाराष्ट्र के कल्याण क्षेत्र में घटी, इसलिए घटना की सूचना मिलते ही कल्याण जीआरपी ने लूट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। 

शुरुआती जांच में दो आरोपी पकड़े गए, फिर दो और आरोपी भी पकड़ में आ गए। घटना में शामिल अभी चार और आरोपियों की तलाश है। फिलहाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच कर रही और चारों आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। लुटेरों की पहचान के लिए सह-यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.