ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत पचीस वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

भागलपुर, 10 अप्रैल । जिले के नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में अपराधियों ने बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत पचीस वर्षीय युवक आलोक झा की गोली मारकर हत्या कर शव को एक बगीचे में पेड़ के किनारे फेंक दिया।
 
घटना की सूचना शनिवार सुबह नवगछिया पुलिस को मिली। नवगछिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया। मृतक बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। वह सिमरा गांव का रहने वाला था।
 
आलोक झा का सिमरा गांव के विक्कू टाइगर के साथ रुपया लेदेन को लेकर के विवाद हुआ था। जिसको लेकर के देर रात उसे गोली मारकर सिमरा गांव के समीप ही बगीचा में फेंक दिया था। जहां से नवगछिया पुलिस द्वारा मृतक का प्लेटिना एवं आरोपी बिक्कू टाइगर का पल्सर बाइक भी बरामद किया गया है।
 
पत्नी श्वेता देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में उनकी अंतिम बातचीत हुई थी, लेकिन किस कारण से उसकी हत्या हुई यह पता नहीं है। लेकिन विक्कू टाइगर से पचीस से चालीस हजार बकाया को लेकर आए दिन विवाद होते रहता था। मृतक के सर में एक गोली मारी गई है। 
 
पुलिस ने मौके पर से दो खोखा भी बरामद किया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल जाम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आम लोगों को समझा-बुझाकर जाम छुड़वाया। विधायक ने आम लोगों से कहा कि अपराधी की सूचना पुलिस को तो दे हीं साथ में उन्हें भी दें। जिससे वह भी देख सकें कि अपराधी कैसे हैं। पुलिस के सामने उन्होंने कहा कि आपसे अपराधी नहीं संभालता है तो आप हमें ही बताएं हम संभाल लेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.