ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'पापा ने मम्मी को चाकू मारा...', 5 साल की मासूम ने पुलिस को बताया पूरा मामला, जानिए !

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 10, 2023

बिहार के किशनगंज में एक हैरान कर देने वाली घटना में एक शख्स ने पारिवारिक विवाद में बच्चों के सामने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया. इसके बाद उसने खुदकुशी करने की नीयत से खुद पर चाकू से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। हालांकि, गंभीर हालत में पति को सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। खबर के मुताबिक रविवार देर रात धीरज पासवान का अपनी पत्नी कवित्री देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि धीरज ने गुस्से में अपनी पत्नी कवित्री पर चाकू से हमला कर दिया। फिर खुद को भी चाकू मार लिया। उस वक्त दोनों बच्चे भी वहां मौजूद थे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कवित्री की मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों ने धीरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया है।

मृतक के भाई ने कहा, 'मेरी बहन कवित्री की शादी 10 साल पहले धरमगंज निवासी धीरज पासवान के साथ हुई थी. उसके चार बच्चे भी हैं। धीरज, उसके माता-पिता और उसका भाई अक्सर मेरी बहन कवित्री से दहेज की मांग करते थे। वे दहेज के लिए कवित्री को मारते-पीटते थे। कुछ दिनों से अधिक समय से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं तो हमने कई बार उसके ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। उन्हें सिर्फ दहेज चाहिए था। इस वजह से देवर ने मेरी बहन को मार डाला.'' वहीं मृतक की 5 साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता ने ही हमारे सामने मां को चाकू मारा. फिर खुद को भी चाकू मार लिया। उस वक्त मैं और मेरे भाई-बहन वहीं थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.