ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

JNU कैंपस में PhD छात्रा के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 18, 2022

नई दिल्ली, 18 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में से एक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में कल सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। दरअसल JNU में PhD की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से किसी अज्ञात अपराधी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, मगर छात्रा की हिम्मत और चिल्लाने के कारण हमलावर को फरार होना पड़ गया। हालांकि हमलावर ने जाते-जाते छात्रा का मोबाइल छीन कर ले गया। फिलहाल पूरे JNU कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, मगर अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। 

ज्ञात हो कि यह घटना कल सोमवार 17 जनवरी की रात को करीब 11:45 में घटित हुई, जब छात्रा JNU के ईस्ट गेट के पास घूम रही थी, तभी एक बाइक पर एक लड़का आया और उसने छात्रा को अकेला पाकर झाड़ियों में घसीटते हुए ले जाने लगा। इस दौरान उसने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इससे पहले की वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता उससे पहले छात्रा के द्वारा शोर मचाने और विरोध के फलस्वरूप हमलावर फरार हो गया। 

इस बारे में पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह अपने दल बल के साथ पहुंच गया। तब तक घटनास्थल पर छात्रों की भाड़ी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आसपास लगे कैमरों को खंगालने का काम कर रही है। साथ ही कैंपस की सुरक्षा के लिए पुलिस की 6 टीमें तैनात की गई है।

इस बारे में बात करते हुए दिल्ली के वसंत कुंज नार्थ के थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जेएनयू में पीएचडी कर रही एक छात्रा का शील भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना बीती रात कैंपस इलाके में हुई, एक लड़का कैंपस के अंदर से बाइक पर आया और उससे छेड़छाड़ की कोशिश की थी। हम आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.