ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

आंध्र प्रदेश : एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या, हत्याराेपित ने किया आत्मसमर्पण

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

विशाखापट्टनम, 15 अप्रैल। विशाखापट्टनम जिले के पेंडुर्थी मंडल जुत्ताडा में दो परिवारों की दुश्मनी के चलते एक ही परिवार के छह सदस्यों की बर्बर हत्या कर दी गई। एक साथ छह लोगों की हत्या की खबर मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। हत्यारोपित ने थाने में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया है।
 
बताया गया है कि दोनों परिवारों के बीच कुछ दिन से झड़पें चल रही थीं। आरोप है कि बुधवार रात बत्ती अप्पला राजू नाम के एक व्यक्ति ने आधी रात को घर में घुस कर सो रहे सभी छह सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बम्मीदी रमाना (63), बम्मीदी उषारानी (35), अल्लू रामादेवी (53), नक्केला अरुणा (37) के साथ उषारानी के बच्चे बामिदिता उदय (02) और बम्मीदी उर्विशा (06 महीने) के रूप में हुई है।  
 
हत्या करने के बाद हत्याराेपित अप्पलाराजू ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि पीड़ित का परिवार हाल ही में विजयवाड़ा से यहां आया था।
घटना की खबर मिलने पर विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त मनीष कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आधिकारिक रूप से हत्या के कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.