ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य की जीत: चंद्रकांत पाटिल

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 8, 2021

मुंबई, 08 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को अनिल देशमुख की याचिका खारिज करने से सत्य की जीत हुई है। पाटिल ने कहा कि पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जानी चाहिए। साथ ही इस मामले में सभी आरोपितों पर मोका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। 
 
चंद्रकांत पाटिल ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि परमबीर सिंह का अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये रंगदारी वसूलने का लगाया गया आरोप बेहद गंभीर है। इस आरोप से राज्य सरकार व पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इसके बाद एंटीलिया मामले में गिरफ्तार सचिन वाझे ने भी महाविकास आघाड़ी सरकार के कई मंत्रियों पर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। इसलिए इन मामलों की जांच आवश्यक है। 
 
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। राऊत ने कहा कि परमबीर सिंह के गंभीर आरोपों की सच्चाई का पता निष्पक्ष जांच के बाद ही चल सकेगा। सुप्रीम कोर्ट के ऊपर अब देश में कोई कोर्ट नहीं है, इसलिए इसे अब चुनौती नहीं दी जा सकती है। 
 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि परमबीर सिंह के आरोप पर हाईकोर्ट के निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। यह सभी का अधिकार है, न्याय न मिलने पर ऊपर की कोर्ट में जाने का प्रावधान है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को अन्य कोर्ट में चुनौती नहीं की जा सकती है। 
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.