ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

झारखंड के धनबाद जिले में कोयले के अवैध खनन के दौरान दर्दनाक हादसा 13 मजदूरों की मौत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 2, 2022

रांची, 2 फरवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )     झारखंड के धनबाद जिले से बड़ा हादसा सामने आया है। जिले के निरसा इलाके में सोमवार रात तीन स्थानों पर कोयले के अवैध खनन के दौरान सुरंग धंसने से 13 लोगों की मौत हो गई है।
 
झारखंड में धनबाद के निरसा में सोमवार रात अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि 3 खुली खदानों में एक साथ मलबा गिरने से मजदूर फंसे गए। हालांकि, फंसे लोगों की संख्या अलग-अलग बताई जा रही है। अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।  बताया जा रहा है कि एक शव को कोयला माफिया अपने साथ ले गए हैं। वहीं ग्रामीणों का ये भी दावा है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
 
प्रशासन व कोलियरी प्रबंधन की ओर से मलबे को हटाने का काम जारी है। मरने वाले अधिकांश लोग स्थानीय ग्रामीण और गरीब मजदूर हैं। कुछ और शव निकलने की आशंका है। हादसे के घंटे बाद धनबाद पुलिस टाल-मटोल रवैया अपनाया। बाद में जनप्रतिनिधियों के दबाव में पुलिस सक्रिय हुई। कोयले के अवैध खदान से शवों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.