ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रेमिका के पैसे मांगने की आदत से परेशान प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 1, 2021

मुंबई, 1 जून  -   मुंबई के बांद्रा में एक अजीब केस दर्ज हुआ। पुलिस ने एक लड़की हत्या के छानबीन में एक लड़के को गिरफ्तार किया है, जोकि उस लड़की का ही प्रेमी है। पुलिस के द्वारा पूछताछ में उस लड़के ने उस लड़की की हत्या की बात कबूल कर ली है। ज्ञात हो कि बांद्रा पुलिस ने इस केस को मात्र बारह घंटे में सुलझा लिया है। 

 

अपने बयान में उस लड़के ने बताया कि उसका नाम विपिन कुंडुलना और उसकी मृत प्रेमिका का नाम इशीत कुंजुर है। वे दोनों ही मूलतः झारखंड के निवासी हैं और वह यहां बांद्रा के एक होटल में नौकरी करता है, जबकि इशिता घरों में नौकरानी का काम करती थी। विपिन ने अपनी स्वीकृति बयान में बताया कि इशिता और वह एक अरसे से प्रेम करते थे, मगर वह इशिता के पैसों की लगातार डिमांड करने की आदत से परेशान रहता था।

 

ऐसे तो वह उसकी मांगों को कहीं से भी पूर्ति करता ही रहता था, मगर हाल ही में जब इशिता ने डेढ़ लाख रुपए की मांग कर दी तो वह परेशान हो गया। इसके साथ ही इशिता ने यह भी धमकी दी थी कि अगर वह उसकी यह डिमांड पूरी नहीं करेगा तो उसे वह बालात्कार के झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवा देगी। पूर्व से ही इशिता की मांगों के कारण परेशान रहने के कारण और अब इस धमकी से क्रोधित होकर उसने इशिता की हत्या कर दी। 

 

इस केस को इतनी तेजी से सॉल्व करने का श्रेय क्राइम ब्रांच यूनिट 9 के प्रभारी निरीक्षक संजय खताले, पीआई सुधीर जाधव और उनकी टीम को जाता है, जिन्होंने सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विपिन को धर दबोचा।

 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.