ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिला बीकेयू से अलग हुए बिलारी गुट का समर्थन !

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 15, 2022

भारतीय किसान यूनियन यानी बीकेयू से अलग हुए हरपाल सिंह बिलारी के नेतृत्व वाले धड़े ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने की बात कही हैं ।  बताया जा रहा है कि, बीकेयू (बिलारी) ने कहा कि, जब भारत जोडो यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से होकर गुजरेगी, तो वे इसमें पूरी तरह से शामिल रहेंगे और अपना समर्थन देंगे । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत जोडों यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में दाखिल हुई थी और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से होकर गुजरने वाली हैं ।

बताया जा रहा है कि, रविवार को बिलारी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने ​दिग्वि​जय सिंह से मुलाकात की और यात्रा में शामिल होने के बारे में बताया । बिलारी ने संवाददाताओं से कहा, महात्मा गांधी और जेपी आंदोलन के बाद भारत जोड़ो यात्रा समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक सार्वजनिक आंदोलन में बदल चुकी हैं । इसके आगे बिलारी ने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी किसानों के कल्याण के लिए काम करेंगे । शायद आपको पता नहीं होगा मगर बिलारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक अनुभवी किसान नेता हैं जिन्होंने बीकेयू नेता महेंद्र सिंह टिकैत के साथ काम किया और उनके कई आंदोलनों में भाग लिया ।


 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.