ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

यूपी उपचुनाव : मैनपुरी लोकसभा व रामपुर-खतौली विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू

Photo Source :

Posted On:Monday, December 5, 2022

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह सात बजे से शुरू हुए हैं । बताया जा रहा है कि, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। वहीं खतौली विधानसभा क्षेत्र से 14 व रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। खतौली से चार महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। इसके साथ ही खबरें सामने आ रही हैं कि, मतदान केंद्रों पर इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। बीएसएफ, आरएएफ और पीएसी के जवान तैनात हैं । जिले की पुलिस मतदान केंद्रों के अंदर नहीं लगाई गई है। उसे जगह-जगह चेकिंग के लिए लगाया गया है।

बताया जा रहा हे कि, खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। रामपुर सीट पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने सपा के करीबी असीम रजा मैदान में हैं। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रतष्ठिा दांव पर लगी है। जबकि खतौली पर सपा रालोद गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में हैं। सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है। उप चुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला व 132 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.